
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमीयर लीग के 46वें मैच में आच चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से पुणे में हुआ। सीजन की दो टॉप टीमों के बीच हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट के अंतर से शानदार जीत हासिल की। चेन्नई की ओर से इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए शतक बनाया। वे इस सीजन में शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। रायडू से पहले इस सीजन में क्रिस गेल, शेन वाटसन और रिषभ पंत शतक लगा चुके थे। रायडू इस मैच में ओपनिंग करने उतरे और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाया।
धोनी ने चुनी थी पहले गेंदबाजी -
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन के शानदार अर्धशतक के दम पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में शिखर धवन ने (79) जबकि कप्तान केन विलियमसन ने (51) रनों की शानदार पारी खेली।
चेन्नई की शानदार बल्लेबाजी-
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी की। सलामी जोड़ी ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शेन वाटसन और अंबाती रायडू ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। शेन वाटसन 35 गेंदों पर 57 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद रैना बल्लेबाजी करने आए। लेकिन वे कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। संदीप शर्मा ने रैना को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद उतरे कप्तान धोनी ने रायडू के साथ मिलकर टीम को 8 विकेट के अंतर से जीत दिला दी।
रायडू की शानदार बल्लेबाजी-
मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले अंबाती रायडू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रायडू ने 62 गेंदों पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली। इस शतकीय पारी के दम पर रायडू ने आरेंज कैंप की ओऱ से अपना दावा मजबूत कर ली है। वे इस सीजन में अबतक 535 रन बनाकर तीसरे नंबर पर आ गए है। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्ले ऑफ में अपनी जगह बना ली है।
लेकिन ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना गए-
इस बेहतरीन पारी के साथ-साथ अंबाती रायडू अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना गए। रायडू ने अपना पहला आईपीएल शतक अपने 126 वें आईपीएल मैच में बनाया। कहने का मतलब यह कि रायडू को अपने पहले शतक के लिए 125 मैचों का लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि इसमें जानने वाली बात यह भी है कि रायडू को पहले बल्लेबाजी के उतने मौके नहीं मिलते थे, जितना इस सीजन में मिल रहा है।
धोनी ने की तारीफ-
मैच के बाद कप्तान धोनी ने रायडू की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने सोचा कि दूसरे हाफ में गेंद ज्यादा स्विंग करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें तेज शुरुआत मिली। वॉटसन और रायडू ने जब भी मौका मिला अच्छे हाथ दिखाए अन्यथा हैदराबाद के खिलाफ 180 का लक्ष्य पाना आसान नहीं था। आईपीएल से पहले भी मैं रायडू को मौका देना शुरू कर दिया था क्योंकि उसे मैं बहुत खिलाड़ी मानता हूं।
Published on:
13 May 2018, 9:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.