जानकारी के मुताबिक, रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेज अपने संन्यास की जानकारी दे दी है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने एक अंग्रेजी अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि रायडू का मेल उन्हें मिला है, जिसमें संन्यास की घोषणा की बात कही गई है। जोहरी ने यह भी बताया कि रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है और वह फिलहाल एक साल और आईपीएल खेलेंगे।