Ambati Rayudu on MS Dhoni: एमएस धोनी भले ही चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है, लेकिन आज भी जब वह क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं तो सिर्फ उनके नाम का शोर सुनाई देता है। चेन्नई में उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि मैच के दौरान स्टेडियम पीला ही नजर आता है और जब वह बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो नजारा देखते ही बनता है। चेन्नई में धोनी की इसी दिवानगी को देखते हुए सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अंबाति रायुडू ने धोनी को चेन्नई का भगवान बताया है। इसके साथ रायुडू ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में उनके मंदिर बनाए जाएंगे।