Andrew Symonds के पूर्व साथी खिलाड़ी होंगे शामिल -
एंड्रयू सायमंड्स की मौत में आयोजित यह सामाजिक श्रद्धांजलि ऑस्ट्रेलिया समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक शुक्रवार को रिवरवे स्टेडियम में होगी। इस कार्यक्रम को आप लाइव फॉक्स चैनल और cricket.com.au पर भी जाकर देख सकते हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, डेरेन लेहमन, जिम्मी मेहर, मैथ्यू मोड इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और Roy के लिए कुछ शब्द कहेंगे। ये सभी इस दिग्गज को आखिरी बार श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होंगे। बता दें कि 14 मई की सुबह को सायमंड्स रिवर ब्रिज के पास गाड़ी चला रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान उनकी मौत हो गयी थी।