scriptइतनी संपत्ति छोड़कर गए हैं Andrew Symonds, IPL नीलामी में रचा था इतिहास | Andrew Symonds Networth and salary | Patrika News
क्रिकेट

इतनी संपत्ति छोड़कर गए हैं Andrew Symonds, IPL नीलामी में रचा था इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की शनिवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। इस आर्टिकल में जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे साइमंड्स, साथ ही उन्होंने कैसे आईपीएल नीलामी में रचा था इतिहास

May 20, 2022 / 01:34 am

Mohit Kumar

Andrew Symonds

इतनी संपत्ति छोड़कर गए हैं Andrew Symonds, IPL नीलामी में रचा था इतिहास

Andrew Symonds Death : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की शनिवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। यह साल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत के लिए अभी तक सही नही रहा है। पहले शेन वार्न और अब एंड्रयू साइमंड्स की मौत से क्रिकेट जगत स्तब्ध है। सायमंड्स मात्र 47 साल के थे। वह इस दुनिया मे अपनी पत्नी Brooke Symonds और बेटी Chole Symonds को अकेला छोड़ गए हैं। लेकिन साइमंड्स एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के अलावा एक प्रसिद्ध व्यक्ति भी थे। वह ऑस्ट्रेलिया के अमीर क्रिकटरों में शुमार थे। लेकिन क्या आपको पता है साइमंड्स कितनी संपत्ति के मालिक हैं? हम आपको इस आर्टिकल में उनकी संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही साइमंड्स ने आईपीएल नीलामी में कैसे इतिहास रचा था यह कहानी भी बड़ी द

IPL 2022 : Umran Malik अभी टीम इंडिया के लायक नही हैं! दिग्गज ने कही ये बड़ी बात

इतनी संपत्ति के मालिक थे साइमंड्स

साइमंड्स के चले जाने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। साइमंड्स एक तेज तर्रार आलराउंडर थे जो गेंद और बल्ले से मैच रुख कुछ ही बॉलों में बदल देते थे। साल 1998 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मध्यक्रम में एक बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी से भी कई मैचों के रुख बदला।

वैसे बता दें कि साइमंड्स की कमाई का साधन सिर्फ क्रिकेट था। वह 38 करोड़ रूपए के मालिक थे। अपने रिटायरमेंट के बाद साइमंड्स कमेंट्री करते थे जिससे उन्हें 40000 डॉलर की मासिक आय होती थी। इसके अलावा वह विज्ञापन और बिगबैश लीग में ब्रिसबेन हीट के मेंटर की भूमिका से भी पैसे कमाते थे। वहीं उनकी सालाना कमाई 5 लाख डॉलर थी।

IPL नीलामी में रचा था इतिहास

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन (2008) में एंड्रयू साइमंड्स ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे और डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें 1.35 मिलियन अमरीकी डालर में खरीदा था। इसके अलावा वह आईपीएल में बिकने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने थे। बता दें कि डेक्कन चार्जर्स के लिए उन्होंने शानदार शतक बनाया। वहीं 2011 के सीज़न में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले। साथ ही आईपीएल करियर के 39 मैचों में 36.07 के औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 974 रन बनाए।

यह भी पढ़ें – मौजूदा सीजन के 2 बेहतरीन कप्तान, जो संभाल सकते हैं भारतीय टीम की कमान, एक है MS Dhoni का वारिस

Hindi News/ Sports / Cricket News / इतनी संपत्ति छोड़कर गए हैं Andrew Symonds, IPL नीलामी में रचा था इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो