
साइमंड्स ने दुनिया को अलविदा कहा
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत के लिए बहुत बुरा दिन आज का रहा है। दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का एक कार हादसे में निधन हो गया। 46 साल की उम्र में वो दुनिया को छोड़ कर चले गए। साइमंड्स साल 1998 से 2009 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे थे। आपको बता दें भारतीय रियालिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा भी एंड्रयू साइमंड्स रहे थे। साइमंड्स की दोस्ती इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सनी लियोनी से हुई थी और वो उन्हें बहुत पसंद करते थे।
साइमंड्स ने निभाया था शानदार रोल
दरअसल बिग बॉस के 5वें सीजन का हिस्सा साइमंड्स रहे थे। एक गेस्ट के रूप में वो आए थे। 67वें दिन उन्होंने यहां एंट्री की थी। दो हफ्ते वो रहे और इसके बाद बाहर आ गए। इस शो में शामिल होने से पहले साइमंड्स ने कहा था कि वो सनी लियोनी के साथ मस्ती करना चाहते हैं। शो में वो ज्यादातर सनी लियोनी के साथ ही रहते थे। आपको बता दें शो में इस दौरान शोले फिल्म का सीन किया गया था। इस टॉस्क में साइमंड्स ने गब्बर का रोल निभाया था। वहीं सनी लियोनी डांस का किरदार निभा रही थी। गब्बर के रोल में फैंस ने साइमंड्स को बहुत पसंद किया था।
ये भी पढ़ें- 3 महीने के अंदर 3 कंगारू दिग्गजों ने तोड़ दिया दिल, दुनिया से जाने पर सदमे में आ गए फैंस
भारत में साइमंड्स के कई दोस्त
साइमंड्स को हिंदी समझ में नहीं आती थी, इसके बाद भी उन्होंने फैंस का अच्छा मनोरंजन किया था। उन्होंने अपने दो साथियों पूजा और शोनाली नागरानी को हिंदी में प्रपोज किया था। फुल देसी स्टाइल में साइमंड्स नजर आए थे। इसके बाद भारत से साइमंड्स का खास नाता हो गया था। वो यहां आते रहते थे। उन्होंने बिग बॉस के बाद भारत में कई दोस्त बनाए। IPL के दौरान वो सभी से मिलते रहते थे।
ये भी पढ़ें-3 भारतीय क्रिकेटर जिन्हें WWE दिग्गज The Great Khali इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं
Published on:
15 May 2022, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.