4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds को ‘Roy’ क्यों कहा जाता था? जानिए मजेदार कहानी

कार दुर्घटना में दुनिया को छोड़कर चले गए एंड्रयू सायमंड्स को लोग रॉय कहते थे। बहुत लोगो को इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि आखिर उन्हें रॉय क्यों कहा जाता था। जानिए इसके पीछे की कहानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 May 2022, 10:20 AM IST

andrew symonds why called by roy name reason behind

साइमंड्स न दुनिया को कहा अलविदा

46 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक कार एक्सीडेंट में उनका देहांत हो गया। उन्हें बचाने की कोशिश बहुत की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। क्रिकेट जगत में इसके बाद मातम पसर गए। आपने देखा होगा कि साइमंड्स के निधान के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम रॉय ट्रेंड कर रहा था। शायद बहुत कम लोगों को इसके पीछे की कहानी पता नहीं होगी।


बचपन के कोच ने दिया था नाम

साइमंड्स का क्रिकेट में योगदान कोई नहीं भूल सकता है। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेले थे और 1462 रन बनाए। इसके अलावा वनडे में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। 198 वनडे उन्होंने खेले और पांच हजार से ज्यादा रन बनाए। टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका साइमंड्स निभाते थे। साइमंड्स रॉय नाम से काफी प्रसिद्ध थे। साइमंड्स के बचपन के कोच ने उन्हें पहली बार इस नाम से बुलाया था। साइमंड्स देखने में पूर्व बास्‍केटबॉल खिलाड़ी लेरॉय लॉगगिंस की तरह लगते थे और इस वजह से ही साइमंड्स को ये निकनेम मिला था। लेरॉय पूर्व अमेरिकन ऑस्‍ट्रेलियन बास्‍केटबॉल खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिनका करियर Virat Kohli की कप्तानी में तबाह हो गया था!


कई विवादों में रहे साइमंड्स

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का हिस्सा रहते हुए साइमंड्स कई विवादों में भी रहे। कई बार तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था। साल 1998 में साइमंड्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। साइमंड्स साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप, साल 2006 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। वनडे क्रिकेट में जबरदस्त बल्लेबाजी वो मिडिल ऑर्डर में करते थे। अपने खेल से हमेशा उन्होंने विपक्षी टीम पर दबदबा बनाया।

ये भी पढ़ें- WWE दिग्गज Roman Reigns की TikTok स्टार ने की खतरनाक नकल, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट