टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय सवालों के घेरे में हैं क्योंकि उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। साल 2019 के बाद उन्होंने कोई शतक नहीं बनाया। IPL 2022 से तो और भी हालत उनकी खराब हो गई है। बल्लेबाजी करते हुए वो दबाव में नजर आ रहे हैं। कुछ आसान सी गलतियों करके अपना विकेट गंवा दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भड़के हुए है। कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने उनकी आलोचना की लेकिन कुछ ने समर्थन भी किया। खैर भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने विराट कोहली का सपोर्ट किया है। विराट की आलोचना करने वालों के ऊपर कड़ा तंज अंजुम चोपड़ा ने कसा है। उन्होंने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि वो जल्द से जल्द फॉर्म में आ जाएंगे।