भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला वनडे काफी रोमांचक रहा था। भारत को तीन विकेट से जीत मिली थी। गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी। इस वजह से दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। अर्शदीप सिंह का डेब्यू भी इस बार फैंस को देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज इस बार अपने नाम करना चाहेगी। अगर ऐसा हुआ तो फिर तीसरे वनडे में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। शाम 7 बजे से दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें आखिरी बार 2006 में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को सीरीज में हराया था। इसके बाद से आजतक टीम इंडिया नहीं हारी है। इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।