30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

IPL 2022 के बाद से अभी तक हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टी-20 और वनडे में उन्होंने लय प्राप्त कर ली है। हालांकि दिग्गज क्रिकेटर का कहना है कि हार्दिक पांड्या जल्द ही वनडे से रिटायरमेंट ले लेंगे। ये चौंकाने वाला बयान इस क्रिकेटर ने दिया है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Jul 2022, 11:09 AM IST

ravi shastri on hardik pandya retire odi cricket world cup 2023 india

हार्दिक पांड्या को लेकर बयान

बेन स्टोक्स ने कुछ दिन पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में नजर आएंगे। इस बात अब बहुत चर्चा हो रही है। हर जगह टी-20 लीग खेली जा रही है और इस वजह से कई दिग्गजों का कहना है कि पचास ओवर का गेम बंद कर देना चाहिए। तीनों फॉर्मेट खेलना प्लेयर्स के लिए अब बहुत मुश्किल होता जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी ये कह चुके हैं कि खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ रहा है। अब उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टुडे से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या भी वनडे क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। रवि शास्त्री ने ये भी कहा कि इस लिस्ट में और भी क्रिकेटर्स शामिल हो सकते हैं।


दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने क्या कहा?

रवि शास्त्री ने अपने इस खास इंटरव्यू में कहा, टेस्ट क्रिकेट हमेशा महत्वपूर्ण बना रहेगा। खिलाड़ी अब पहले से चुन लेते हैं कि वो किस फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। हार्दिक पांड्या के मन में ये बात साफ है कि वह और कुछ नहीं खेलना चाहते। वो अभी 50 ओवर का क्रिकेट खेलेंगे क्योंकि अगले साल भारत में वर्ल्ड कप है। उसके बाद आप उन्हें 50 ओवर से रिटायरमेंट लेते हुए भी देख सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि आप दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही होते हुए देखेंगे। खिलाड़ी अपना फॉर्मेट चुन लेंगे और इसका अधिकार उनके पास है। हार्दिक पांड्या भी इसके बाद सिर्फ आपको टी-20 खेलते हुए ही नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- वनडे में बतौर ओपनर शुरूआती 150 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज


IPL के बाद हार्दिक पांड्या ने किया अच्छा प्रदर्शन


हार्दिक पांड्या अभी तक अपने आप को किसी भी फॉर्मेट में अच्छे से स्थापित नहीं कर पाए है। IPL 2022 के बाद जरूर अब उन्हें टी-20 और वनडे में मौका मिल रहा है। इंजरी के कारण भी उन्हें काफी दिक्कत हुए थी। इंजरी से थोड़ा बहुत वो अभी भी जूझ रहे हैं। इसे देखकर कुछ हद तक रवि शास्त्री की बात सच लग रही है। शायद वो बेन स्टोक्स की तरफ वनडे को अलविदा ना कह दें।

पांड्या जरूर इस पर विचार करेंगे। उनकी उम्र 28 साल हैं और फिटनेस के लिहाज से वो आगे बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस समय टी-20 और वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्यूचर में वो टी-20 के कप्तान भी बन सकते हैं। अब तो टी-20 में उन्हें कप्तानी का अनुभव भी हो गया है। IPL 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने ट्राफी उठाई थी।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं