17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर अनुष्का ने पहनी विराट की ये टी शर्ट, तस्वीर हुई वायरल

अनुष्का ने विराट की काले रंग की एक टी शर्ट पहनी है यही टी शर्ट विराट ने कुछ समय पहले जिम में वर्कआउट करते वक़्त पहना था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 25 Apr 2018, 3:48 PM IST

Anushka again wears virat kohli's t shirt, photos gone viral

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कुछ भी करते हैं तो सुर्खियां बन जाती है। ऐसा ही कुछ विरूष्का ने फिर किया है जिस कारण वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शादी के बाद विराट और अनुष्का अलग अलग कारणों से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अनुष्का लगातर अपने और विराट के रोमांस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अनुष्का ने पहनी विराट की टी शर्ट
जो भी अनुष्का अपने इंस्टाग्राम पर जो भी तस्वीर पोस्ट करती हैं वो मीडिया पर छा जाता हैं। इस बार अनुष्का विराट की टी शर्ट पहने हुए नज़र आई। जी हां अनुष्का ने विराट की काले रंग की एक टी शर्ट पहनी है यही टी शर्ट विराट ने कुछ समय पहले जिम में वर्कआउट करते वक़्त पहना था। ठीक इसी तरह कुछ महीने पहले अनुष्का ने विराट की सफेद टी-शर्ट पहनी थी। जिसमें वो काफी कूल नजर आ रही थी। इस बार उन्होंने विराट की ब्लैक टी-शर्ट पहनी हैं। दोंनो की ये तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

She is wearing his t-shirt! 😻♥✨ #VirUshka 💑 #MrAndMrsKohli ♥

A post shared by VirUshka 💑 (@_virushkaa_) on

पहले भी हो चूका हैं ऐसा
अनुष्का की ये तस्वीर इंस्टाग्राम में विराट कोहली के फैन क्लब ने शेयर की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये तस्वीर उस समय की है जब वो मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। इसी तरह कुछ महीने पहले अनुष्का ने विराट की सफेद टी-शर्ट पहनी थी जिसमें स्टेट ऑफ़ माइंड लिखा हुआ था।

विराट का मुकाबला अब धोनी से
बता दें विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मैच बुद्धवार को चेन्नई सुपर किंग्स से हैं। हर साल की तरह इस साल भी बैंगलौर का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा हैं। अब तक लीग में खेले गए 5 मैचों में बैंगलौर ने सिर्फ दो ही मैच जीते हैं और चार पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है।