17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: आज ‘माही आर्मी’ की भिड़ंत ‘विराट बिग्रेड’ से, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैंलेजर बेंगलोर से होना है। यह मैच बेंगलोर में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Apr 2018, 12:10 PM IST

ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैंलेजर बेंगलोर से होना है। बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को महेंद्र सिंह धोनी बनाम विराट कोहली के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो सफल कप्तान जब आज एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए मैदान में उतरेंगे, तब मैच का मजा दोगुना होगा। फिलवक्त दोनों टीमों की पिछले प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई की टीम मजबूत दिख रही है। दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स आते ही अपने रंग में दिख रही है और उसने चार मैचों में जीत हासिल करते हुए बता दिया है कि क्यों उसे आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम माना जाता है। जबकि रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की टीम कागज पर तो काफी मजबूत दिख रही है। लेकिन इस टीम का प्रदर्शन अब तक फीका ही रहा है।

चेन्नई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन -
चेन्नई के बल्लेबाजों ने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। शेन वाटसन और अंबाती रायडू की सलामी जोड़ी फॉर्म में है जो बेंगलोर के अभी तक राह से भटके गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकती है। सुरेश रैन, ड्वायन ब्रावो और कप्तान धौनी के रहते चेन्नई किसी भी परिस्थिति में कहीं से भी मैच जीत सकती है। इन तीनों में वो काबिलियत है कि यह टीम को बड़ा स्कोर प्रदान कर सकते हैं और किसी भी लक्ष्य तक टीम को पहुंचा भी सकते हैं।

चोट से परेशान है चेन्नई की टीम-
गेंदबाजी में दीपक चहर ने काफी प्रभावित किया है। दीपक को शार्दूल ठाकुर का भी अच्छा साथ मिला है। दोनों ने क्रमश: पांच और चार मैच खेले हैं तथा छह-छह विकेट लिए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी वाटसन भी टीम की गेंदबाजी की धुरी में शामिल हैं। स्पिन में लेग स्पिनर इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा अभी तक टीम के लिए काफी असरदार साबित हुए हैं। दोनों ने टीम को कठिन समय में सफलता दिलाई है। हालांकि चेन्नई की टीम अपने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से परेशान है।

बेंगलोर की ताकत है ये -
बेंगलोर की टीम में कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, मनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक और ब्रेंडन मैक्कलम जैसे नाम हैं, लेकिन इनमें कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है। कोहली ने पांच मैचों में 57.75 की औसत से 231 रन दिए हैं। डिविलियर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 39 गेंदों में 90 रनों की पारी खेलते हुए अपना रंग दिखा दिया था।

इस कमजोरी से पार पाना है चुनौती -
बेंगलोर की समस्या सही सलामी जोड़ी न मिलना रही है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर से टीम काफी आस लगाए बैठी है। गेंदबाजी में क्रिस वोक्स ने भी प्रभावित किया है और आठ विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं उमेश यादव के नाम भी आठ विकेट हैं।

संभावित टीम इस प्रकार है-
बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्कलम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, मुरुगुन अश्विन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल , अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी, कोरी एंडरसन।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना , केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, मुरली विजय , हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चेतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन।