7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के साथ जमकर बहाया पसीना, विराट-धोनी को की गेंदबाजी- देखें वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में भारत के अंडर-19 श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने गए हैं, अब वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड में सहायक गेंदबाज के रूप में हैं।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 27, 2018

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के साथ जमकर बहाया पसीना, विराट-धोनी को की गेंदबाजी- देखें वीडियो

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां पहले अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 मुकाबले के लिए चुना गया था वहीं अब वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर सहायक गेंदबाज के तौर पर हैं। आज भारत, आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला T20 मैच खेलने उतरेगा। इस मैच से पहले अभ्यास सत्र में अर्जुन भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिखे।


अर्जुन ने भारतीय टीम के साथ किया अभ्यास
अर्जुन इस समय भारतीय टीम के साथ आयरलैंड में हैं और वहां वह भारतीय टीम के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। अर्जुन अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसका असर भी अर्जुन के खेल पर साफ देखा जा सकता है। गौरतलब है कि अर्जुन अगले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौरे के मद्देजनर तैयारियों में जुटे हैं। अर्जुन को विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिखर धवन को गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है। यह वीडियो BCCI ने अपने आधकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। इस वीडियो में अर्जुन के साथ उमेश यादव भी गेंदबाजी करते देखे जा सकते हैं।

आज भारत-आयरलैंड में होगी पहली भिड़ंत
भारत आज द विलेज मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में आज विजयी शुरुआत के इरादे से उतरेगी। आयरलैंड दौरा भारत के लिए इंग्लैंड दौरे की तैयारी करने और वहां की परिस्थतियों से तालमेल बिठाने का बेहतरीन मौका है। आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।


कोहली को करना होगा चयन में दिक्कतों का सामना
पहले मैच में टीम चयन को लेकर कोहली को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। टीम के पास रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल के तौर पर तीन सलामी बल्लेबाज हैं। ऐसे में कौन सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालेगा इस पर कोहली को माथापच्ची करनी होगी। नबंर तीन पर कोहली खुद आते हैं। ऐसे में अगर कोहली राहुल को अंतिम-11 में चुनते हैं तो अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में राहुल को नंबर-4 पर भेजा जा सकता है। वैसे इस स्थान के लिए कोहली के पास सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प हैं। वहीं पांचवें और छठे नंबर के लिए मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी हैं। सातवें नबंर पर हार्दिक पांड्या हैं। कार्तिक को टीम में चुनकर कोहली मनीष को बाहर बैठा सकते हैं।