11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 मैच, 398 रन, 3 शतक: लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह बल्लेबाज भारत को इंग्लैंड में दिला रहा है जीत

INDIA A VS ENGLAND LIONS, मयंक अग्रवाल ने इस रणजी सत्र में सर्वाधिक 1160 रन 105 की एवरेज से बनाए थे, इसके बाद भारत ए के इंग्लैंड दौरे पर भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 27, 2018

MAYANK AGARWAL

4 मैच, 398 रन, 3 शतक: लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह बल्लेबाज भारत को इंग्लैंड में दिला रहा है जीत

नई दिल्ली। इंडिया-ए ने मयंक अग्रवाल (112) की अगुआई में बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों द्वारा किए गए संयुक्त प्रदर्शन के दम पर त्रिकोणीय सीरीज में ग्रेस रोड मैदान पर खेल गए मैच में इंग्लैंड लायंस को 102 रनों के अंतर से हरा दिया। उसने सोमवार को वेस्टइंडीज-ए को मात दी थी। भारत ने अभी तक खेले गए 5 मैचों में केवल एक मैच गंवाया है। पिछले चार मैचों में मयंक अग्रवाल ने तीन शतक लगाए हैं और भारत ने तीनों में जीत हासिल की है। इस रणजी सत्र में 105 की औसत से 1000 रन बनाने वाले मयंक को अब भारत ए के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम में जगह का इन्तजार है।


यह भी पढ़ें- मयंक अग्रवाल का इंग्लैंड दौरे पर रहा है शानदार प्रदर्शन

मयंक ने लगाया शतक
इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। इंडिया-ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मयंक ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 165 रनों की विशाल साझेदारी की। एड बर्नाड ने गिल को आउट कर इंडिया-ए को पहला झटका दिया। गिल ने 80 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के मदद से 72 रनों की पारी खेली। मयंक 207 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा चार चौके लगाए। इन दोनों के अलावा हनुमा विहारी ने 63 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। टीम का मध्यक्रम ज्यादा कुछ खास नहीं कर सका। अंत में दीपक हुड्डा ने 27 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 11 बॉल में सिर्फ 1 रन खर्च कर झटके 7 विकेट

सस्ते आउट हुई इंग्लैंड
जबाव में इंग्लैंड लांयस की टीम 41.3 ओवर में 207 रनों पर ही ढेर हो गई।मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस ने अपना पहला विकेट 23 के कुल स्कोर पर निक गब्बिंस के रूप में खोया। यहां से विकेट गिरने को सिलसिल शुरू हुआ वो रूका नहीं। मेजबान टीम की तरफ से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। बर्नाड ने 31 रन बनाए। भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने तीन विकेट लिए। खलील अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए। प्रसिद्ध कृष्णा, क्रूणाल पांड्या, कृष्णाप्पा गौतम, दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए।


मयंक के 4 मैचों में 3 शतक
मयंक अग्रवाल ने इंग्लैंड ए दौरे पर आने से पहले अपनी घरेलु टीम कर्नाटका के लिए रणजी ट्रॉफी में टूर्नामेंट के सर्वाधिक 1160 रन 105 की एवरेज से बनाए थे। उन्होंने इस रणजी सत्र में 5 शतक जड़े जिसमे एक तिहरा शतक भी था। मयंक का प्रदर्शन ईरानी ट्रॉफी, सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और देओधर ट्रॉफी में रन बनाने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आईपीएल में उनका प्रदर्शन गड़बड़ाया था। मयंक ने इस दौरे पर 5 मैचों में 80 की औसत से 402 रन बनाए हैं जिसमे तीन शतक शामिल हैं। उन्होंने भारत ए के दूसरे मुकाबले में लेसिस्टरशायर के खिलाफ 106 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद सोमवार को वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ उन्होंने 112 रनों की पारी खेली और मंगलवार को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर 112 रनों की पारी खेली।