
ENGLAND TOUR: मयंक-दीपक का शानदार प्रदर्शन, भारत ने वेस्ट इंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत
नई दिल्ली। भारत 'ए' टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है जहां वह इंग्लैंड की घरेलु टीमों और वेस्ट इंडीज 'ए' के खिलाफ एकदिवसिए श्रृंखला खेल रही रही है। सोमवार को भारत 'ए' ने वेस्ट इंडीज 'ए' के खिलाफ मैच 7 विकेट से आसानी से जीत लिया। इस मैच में गेंद से दीपक चाहर ने 5 विकेट लेकर वेस्ट इंडीज को 221 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद घरेलु सत्र में शानदार प्रदर्शन कर के आए बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 112 रनों की पारी खेल कर भारत 'ए' की जीत पक्की की। इन दोनों के अलावा भारत के लिए बल्लेबाजी में अंडर-19 सेंसेशन शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
दीपक चाहर ने झटके 5 विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेने वाली वेस्ट इंडीज की टीम के लिए यह फैसला बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा और उसको पहला झटका मैच की दूसरी ही गेंद पर दीपक चाहर ने दिया। चंद्रपॉल हेमराज(45) ने वेस्ट इंडीज की पारी को संभाला लेकिन वह रन आउट हो गए। इसके बाद डेवोन थॉमस की नाबाद 64 रनों की पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ए ने भारत ए को 221 रनों का लक्ष्य दिया। दीपक चाहर ने अपने 10 ओवरों में मात्र 27 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, क्रुणाल पंड्या और विजय शंकर ने 1-1 विकेट झटके।
भारत की बल्लेबाजी
भारत ए ने पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत तेज शुरुआत की लेकिन वो जल्द ही 16 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल(नाबाद 58) और मयंक अग्रवाल(112) ने शानदार साझेदारी की और भारत को जीत के करीब ले आए। 186 के कुल स्कोर पर मयंक ने अपना विकेट गंवाया, इसके तुरंत बाद कप्तान श्रेयस अय्यर(1) भी आउट हो गए। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 18 रनों की पारी खेल भारत को 38.1 ओवरों में जीत दिला दी।
मयंक का बेहतरीन प्रदर्शन
मयंक अग्रवाल ने इंग्लैंड ए दौरे पर आने से पहले अपनी घरेलु टीम कर्नाटका के लिए रणजी ट्रॉफी में टूर्नामेंट के सर्वाधिक 1160 रन 105 की एवरेज से बनाए थे। उन्होंने इस रणजी सत्र में 5 शतक जड़े जिसमे एक तिहरा शतक भी था। मयंक का प्रदर्शन ईरानी ट्रॉफी, सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और देओधर ट्रॉफी में रन बनाने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आईपीएल में उनका प्रदर्शन गड़बड़ाया था। उन्होंने इंग्लैंड के इस दौरे पर आने से पहले 4 जून को अपनी लम्बी समय की दोस्त आशिता शूद से शादी रचाई थी। शादी के बाद मयंक का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा है। मयंक ने इस दौरे पर 4 मैचों में 72.5 की औसत से 290 रन बनाए हैं जिसमे दो शतक शामिल हैं। उन्होंने भारत ए के दूसरे मुकाबले में लेसिस्टरशायर के खिलाफ 106 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी।
Published on:
26 Jun 2018 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
