डॉरिक-होल्डर ने जड़े पचासे
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 204 रन बनाए। टीम के लिए शेन डॉरिक (71) और कप्तान जेसन होल्डर (74) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। इस पारी में श्रीलंका के लिए लाहिरु कुमारा ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं कासुन रजीथा ने तीन विकेट हासिल किए। कप्तान सुरंगा लकमल को दो और दिलरुवान परेरा को एक सफलता हाथ लगी।