नई दिल्ली। विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर के संघर्षपूर्ण नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को यहां पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में आस्ट्रेलिया को एक विकट से हराकर व्हाइटवॉश के लिए मजबूर कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया को 34.4 ओवर में 205 के स्कोर पर समेट दिया। जबाव में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी मेहमान टीम की घातक गेंदबाजी के आगे संघर्ष करना पड़ा, लेकिन बटलर 110 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे। इंग्लैंड ने लक्ष्य को 48.3 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल किया। बटलर को उनकी दमदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।