11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 11 बॉल में सिर्फ 1 रन खर्च कर झटके 7 विकेट

इंग्लैंड की पिचों को एकदिवसिए क्रिकेट में गेंदबाजों के अनुकूल नहीं माना जाता है, ऐसे में ईसीबी नेशनल क्लब चैंपियनशिप में एक टीम ने 1 रन पर 7 विकेट झटककर दूसरी टीम के जबड़े से जीत छीन ली।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 26, 2018

ecb national championship

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 11 बॉल में 1 रन खर्च कर झटके 7 विकेट

नई दिल्ली। एक तरफ जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ODI क्रिकेट में 481 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड में ही एक टीम मात्र 1 रन के भीतर अपने 7 विकेट गंवा बैठी। इंग्लैंड में बनते रनों से जहां क्रिकेट जगत गेंदबाजों को लेकर चिंतित है वहीं लगातार दो दिनों में इंग्लैंड से ही शानदार गेंदबाजी के आकड़े सामने आए हैं। हमने सोमवार को एक खबर चलाई थी जहां रयान पटेल ने 11 गेंदों में 4 रन देकर 5 विकेट झटके थे। अब एक नई खबर आई है कि इंग्लैंड के एक मैच में 1 रन पर 7 विकेट गिर गए और टीम मैच जितने के लिए 1 रन से चूक गई।


इन टीमों के बीच हुआ था मैच
पीटरबोरो क्लब और हाई वायकोम्ब क्रिकेट क्लब के बीच हुए मुकाबले में पीटरबोरो क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 188 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हाई वायकोम्ब क्रिकेट क्लब टारगेट से एक रन पीछे 187 पर ऑल आउट हो गई।


11 गेंद 1 रन और 7 विकेट
हाई वायकोम्ब क्रिकेट क्लब की टीम जीत के करीब थी उसके दो बल्लेबाजों, इ कॉलिस ने 61 और एन हॉक्स ने 59 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 186 के स्कोर पर 3 विकेट से 186 पर 7 विकेट हो गए और 187 पर 10 विकेट गिर गए और पीटरबोरो क्लब यह मैच 1 रन से जीत गई। इस मैच में हाई वायकोम्ब क्रिकेट क्लब के 7 खिलाड़ी 0 रन के स्कोर पर आउट हुए।


इस गेंदबाज ने 4 गेंदों में चटकाए 4 विकेट
हाई वायकोम्ब क्रिकेट क्लब को जीत के लिए केवल 3 रनों की दरकार थी तभी मैच में 39वां ओवर लेकर आए गेंदबाज केरन जोंस ने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट झटक अपनी टीम को जीत की आस दिलाई। इसके बाद अगला ओवर लेकर आए 16 साल के ऑफ स्पिन गेंदबाज डेनियल मालिक, मालिक ने इस ओवर में तीन विकेट लेकर टीम को कभी न भूलने वाली जीत दिला दी। इस जीत के साथ विजेता टीम ने ईसीबी नेशनल क्लब चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया।