5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिनकी कोचिंग में ‘नेहरा जी” ने की बॉलिंग, अब उन्हीं के साथ ‘कोहली एंड कंपनी’ को बताएंगे जीत का नुस्खा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। इस जिम्मेदारी के तहत वो विराट कोहली की टीम को कोचिंग देंगे।
2 min read
Google source verification
ashish

जिनकी कोचिंग में नेहरा जी ने की बॉलिंग, अब उन्हीं के साथ 'कोहली एंड कंपनी' को बताएंगे जीत का नुस्खा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) का कोच नियुक्त किया गया है। आशीष नेहरा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन के साथ आरसीबी को कोचिंग देंगे। इस बात की पुष्टि आरसीबी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए दी। आरसीबी के सीईओ संजीब चुड़ीवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हम आशीष नेहरा के आरसीबी की कोचिंग टीम से जुड़ने से काफी खुश है। नेहरा और गैरी कर्स्टन पार्टनर के रूप में टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए काम करेंगे।

कर्स्टन की कोचिंग में गेंदबाजी कर चुके हैं नेहरा-
आरसीबी के इस फैसले के बाद अगले साल नेहरा और गैरी कर्स्टन एक साथ समान पद पर काम करते दिखेंगे। लेकिन आपको बता दें कि नेहरा जी की गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भारत की ओर से गेंदबाजी कर चुके है। गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भी भारतीय टीम 2011 का वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हो सकी थी। उस समय नेहरा भी भारतीय टीम में शामिल थे। नेहरा जी इस समय भारत और इंग्लैंड में जारी टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

कोहली एंड कंपनी के प्रदर्शन को सुधारना-
इन दोनों का काम आरसीबी के प्रदर्शन को सुधारना होगा। बता दें कि इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ब्रैडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, मोईन अली, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल जैसे बड़े नामों के बावजूद आरसीबी की टीम प्ले ऑफ में भी पहुंचने में नाकाम रही थी।

अगले साल दिखेगा इनके काम का असर-
नेहरा और गैरी कर्स्टन के काम का असर अब अगले साल आयोजित होने वाले आईपील -12 में आरसीबी की टीम के प्रदर्शन से दिखेगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नेहरा और गैरी कर्स्टन का साथ पाकर आरसीबी की टीम कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग