28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मयंक अग्रवाल की मेहनत पर साथी खिलाड़ियों ने फेरा पानी, इंग्लैंड के बाद आस्ट्रेलिया से भी हारा भारत

इ्ंग्लैंड के बाद भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी आस्ट्रेलिया के सामने भी नजर आई। बेंगलोर में जारी टेस्ट मैच में भारत को 98 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Sep 2018, 3:20 PM IST

aus a

मयंक अग्रवाल की मेहनत पर साथी खिलाड़ियों ने फेरा पानी, इंग्लैंड के बाद आस्ट्रेलिया से भी हारा भारत

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को अपने बल्लेबाजों की नाकामी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत की इस हार का जख्म भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में अभी मिटी भी नहीं थी कि आस्ट्रेलिया की ए क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के भारतीय दीवानों को एक और नासूर जख्म दे दिया। बेंगलोर में इंडिया ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच जारी गैर-आधिकारिक टेस्ट मैच में भारत को 98 रनों के अंतर से हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम एक समय जीत के बहुत करीब थी। लेकिन जॉन होनाल्ड की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत को हार झेलनी पड़ी।

भारत को मिला था 262 रनों का टारगेट-
बेंगलोर टेस्ट के दौरान इंडिया ए को जीत के लिए चौथी पारी में 262 रनों का टारगेट मिला था। भारतीय पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए ये लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं माना जाता। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन बिना कोई रन बनाए आउट हुए। इसके बाद मयंक अग्रवाल और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन अय्यर 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद मैच की पहली पारी में शतक से चूकने वाले अंकित बवाने ने 25 रन बना कर आउट हुए। अंकित के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज तू चल मैं आया के तर्ज के आउट होते गए।

39 रन बनाने में भारत के 6 बल्लेबाज हुए आउट-
भारत का चौथा झटका रविकुमार समर्थ के रूप 124 के स्कोर पर लगा। इसके बाद भारत के छह बल्लेबाज मात्र 39 रन जोड़ने के दरम्यान आउट हो गए। इस पारी में भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु के साथ-साथ केएस भारत, कृष्णप्पा गौतम, नवदीप सैनी और अंकित राजपूत शून्य के स्कोर पर आउट हुए। मयंक अग्रवाल ने भारत की ओर से सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला।

जॉन हॉलैंड की घातक गेंदबाजी-
इस मैच में आस्ट्रेलिया ए की ओर से जॉन हॉलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हॉलैंड ने 24.3 ओवर की गेंदबाजी के दौरन दो ओवर मेडन रखे और मात्र 61 रन खर्च करते हुए भारत के छह बल्लेबाजों को आउट किया। बताते चले कि आस्ट्रेलिया ए ने अपनी पहली पारी में 243 और दूसरी पारी में 292 रन बनाए थे। जबकि भारत पहली पारी में 274 रन और दूसरी पारी में मात्र 163 रन बना सका।