
IND VS ENG : अश्विन के फिरकी के कायल हुए भज्जी बोल दी तारीफ़ में यह बड़ी बात
नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच एक रोमांचक मोड़ ले चुका है । इंग्लैंड ने जहां अपनी पहली पारी में 287 रन बनाये थे । वही भारत की पारी कल यानी टेस्ट के दूसरे दिन 274 पर खत्म हुई । भारत के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए, 149 रन बना कर भारत को एक सम्मान जनक स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई । इंग्लैंड की पहली पारी में जहां आश्विन ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल चार विकेट झटके । तो इंग्लैंड की दूसरी पारी में एलिस्टर कुक को बोल्ड करके विरोधी टीम को महत्वपूर्ण क्षति पहुंचाई । मौजूदा भारतीय टीम में इकलौते स्पिन विशेषज्ञ आश्विन की गेंदबाजी से टर्मिनेटर हरभजन सिंह भी बहुत प्राभित हैं । मैच में कॉमेंट्री के दौरान भज्जी ने आश्विन की तारीफ़ करते हुए बोला, इसके पहले आश्विन को विदेशी धरती पर इतनी अच्छी गेंदबाजी करते नहीं देखा।
पहली पारी में आश्विन ने लिए 4 विकेट
आपको बता दें एक लम्बे समय तक टीम में जगह बनाने के लिए दोनों स्पिन गेंदबाजों के बीच मुकाबला चला था । उसके बाद आश्विन ने जहां अपनी स्पिन लेती गेंदों से कप्तान और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था । वही दूसरी तरफ हरभजन अपनी गेंदबाजी की धार खोते जा रहे थे । जिसका खामियाजा भी उन्हें उठाना पड़ा । हरभजन ने सन्यास तो नहीं लिया है लेकिन एक लम्बे समय से वो टीम से बाहर हैं। उसके बाद उन्हें ज्यादातर टीवी पर जज या क्रिकेट कॉमेंट्री करते देखा गया है । अश्विन ने इंग्लैंड की पहली पारी में 62 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से हरभजन सिंह काफी खुश हैं। स्काई स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे हरभजन ने आश्विन की खुलकर तारीफ की ।
भज्जी ने की आश्विन की तारीफ़
एक तरह से देखा जाए तो आश्विन की बढ़िया गेंदबाजी की वजह से टीम से बाहर हुए भज्जी के बाद आश्विन ने भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है । वैसे भज्जी को आश्विन की ऐसी तारीफें करते पहली बार देखा गया है । भज्जी ने आश्विन के लिए कहा की 'मैंने अश्विन को भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर इससे अच्छी गेंदबाजी करते नहीं देखा। उन्होंने बीते कुछ वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनके ज्यादातर विकेट भारतीय उपमहाद्वीप में ही आए। घरेलू धरती पर भी विकेट आसानी से नहीं आते लेकिन जब परिस्थितियां आपके पक्ष में हों तो आप अधिक आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करते हैं।'
Published on:
03 Aug 2018 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
