
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहा है। इस मैच मैन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वन मन आर्मी की तरह अकेले खेलते हुए शानदार शतक जड़ कर भारतीय टीम को मुसीबत से निकल दिया है। इस शानदार पारी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार क्यों हैं। इस शतक के साथ कोहली ने विश्व क्रिकेट के एक ऐसे कीर्तिमान को छू लिया है जिसे आज तक महेंद्र सिंह धोनी, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज नहीं छू पाए।
बतौर कप्तान बनाए सबसे तेज़ 7000 रन -
विराट ने गुरुवार को शानदार शतक लगा कर बतौर कप्तान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 7000 रन पूरे कर लिए। ये किसी भी कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे तेज़ 7000 रन हैं। इस से पहले कोहली सबसे तेज़ चार, पांच और छह हज़ार पूरे कर चुके हैं। इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट मैन भी कोहली ने बतौर कप्तान सबसे तेज़ एक हज़ार, दो हज़ार और तीन हज़ार रन बनाए हैं।
मैच का हाल -
रनों के भूखे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को 274 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। यह स्कोर हालांकि इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 287 रनों से 13 रन कम रहा। इंग्लैंड ने पहली पारी के लिहाज से 13 रनों की बढ़त ले ली थी। दिन का अंत होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 22 रनों तक पहुंचा दिया। स्टम्प्स तक सलामी बल्लेबाज केटन जेनिंग्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलिस्टर कुक (0) को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
Published on:
03 Aug 2018 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
