
नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है । काटें की टक्कर देखने को मिलती है, दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करती है । रिकार्ड्स को देखें तो पाकिस्तान जरूर भारत पर भारी है । लेकिन इस समय दोनों ही टीमें प्रचंड फॉर्म में हैं । और भारत को कमजोर आंकने की गलती पाकिस्तान नहीं कर सकती । दोनों ही देशों में क्रिकेट प्रेमी 19 सितम्बर को होने वाले मुकाबले को लेकर खासे उत्साहित हैं । इस मैच का परिणाम कुछ भी हो यह तो उस दिन दोनों टीमों में जो भी अच्छा खेलेगी इस बात पर निर्भर करता है । लेकिन जब अब कुछ ही दिन मुकाबले में शेष हैं तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने जरूर इस मुकाबले को अपने बयान से और रोचक बना दिया है ।
पाकिस्तान है भारत से आगे
भारत ने कप्तान विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया है और इससे पाकिस्तान के लिए जीत की राह आसान हो सकती है। आपको बता दें दोनों पडोसी देश टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच (वनडे और टी20 मिलाकर) अब तक कुल मिलाकर 12 फाइनल हो चुके हैं, जिनमें 4 में भारत ने खिताब जीता है, जबकि 8 खिताबी जीत पाकिस्तान के नाम रही है। इनमें से टीम इंडिया ने शरजाह में ही 4 फाइनल हारे हैं। इससे पहले खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में 2007 के फाइनल में भिड़ीं थीं, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था, लेकिन पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में भारत को हार मिली थी । ऐसे में हसन अली ने बयान देकर जरूर इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है भारत की तरफ से अभी तक तो किसी ने उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है ।
हसन को भरोसा करेंगे अच्छा प्रदर्शन
भारत के बल्लेबाजों पर अतरिक्त दबाव बनाने के लिए हसन अली ने कहा है की 19 सितम्बर को होने वाले मुकाबले में भारत के खिलाफ 10 बार विकेट लेने वाला उत्सव मनाना चाहते हैं । मतलब इशारो में उन्होंने भारत के बल्लेबाजों को चेतावनी दी है कि वो हसन से बच कर रहे क्योंकि उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है इस मैच में 10 विकेट लेने की, इसके साथ ही हसन ने यह भी कहा है " देखते हैं कि क्या होता है पर मैं अपनी टीम के लिए विकेट लेने और अपने प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा जो मेरे विकेट लेने वाले उत्सव देखना चाहते हैं"
Published on:
6 Sep 2018, 6:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.