27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018 FINAL: बांग्लादेश ने 5 ODI मुकाबलों में भारत को दी है मात, जानिए उन मैचों में क्या रहा था खास

भारतीय टीम सातवीं बार एशिया कप ख़िताब जीतने के इरादे से उतरेगी। बांग्लादेश अभी तक एक बार भी एशिया कप का ख़िताब नहीं जीत सकी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 28 Sep 2018, 10:11 AM IST

नई दिल्ली।एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर भारत और बांग्लादेश की टीमें एक दूसरे के आमने-समने होंगी। 13 बार एशिया कप का आयोजन हो चुका है जिसमे केवल एक बार बांग्लादेश और भारत की टीमें फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ी हैं। यह 2016 एशिया कप(T20) में ही हुआ था जब खिताबी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी। भारत-बांग्लादेश के बीच कुल 34 ODI मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमे भारत ने 28 मुकाबले जीतें हैं वहीं बांग्लादेश के नाम 5 मैच रहे हैं। 1 मैच का रिजल्ट नहीं आ सका था। आइये एक नजर डालते हैं इन 5 ODI मुकाबलों पर-


1. 26 दिसंबर, 2004
भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी और यह मैच ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला था जोकि ढाका में खेला जा रहा था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुक्सान पर 229 रन बनाए थे। आफताब अहमद ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली थी। रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 214 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। बांग्लादेश के 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके थे। भारत के एस श्रीराम ने 57 और मोहम्मद कैफ ने 49 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 15 रनों से जीता था। यह पहली बार था जब बांग्लादेश ने भारत को मात दी थी।


2. 17 मार्च, 2017
यह वर्ल्ड कप 2007 की बात है जब भारतीय टीम अपने ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। सौरव गांगुली ने 66 और युवराज सिंह ने 47 रनों की पारी खेली थी। मशरफे मुर्तजा ने 4 विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश ने 48.3 ओवरों में तमीम इकबाल, मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन के अर्धशतकों की बदौलत इन रनों का पीछा कर लिया था। यह मुकाबला बांग्लादेश के नाम 5 विकेट से रहा था।


3. 16 मार्च, 2012
एशिया कप 2012 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर के 114 रनों की बदौलत 5 विकेट के नुक्सान पर 289 रन बनाए। विराट कोहली और सुरेश रैना ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। इन रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 49.2 ओवरों में तमीम इकबाल, जहरूल इस्लाम, नासिर हुसैन के अर्धशतकों की बदौलत यह मैच आसानी से जीत लिया। शाकिब और मुश्फिकुर ने भी 40+ की पारियां खेली थीं। बांग्लादेश ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीता।


4. 18 जून, 2015
बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय टीम को पहले ही ODI मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए थे। एक बार फिर तमीम इकबाल, शाकिन अल हसन ने अर्धशतक बनाए। इन दोनों के अलावा सौम्य सरकार ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। इन रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम रोहित शर्मा के 63 रनों के बाद भी 228 रनों पर ऑल आउट हो गई और यह मैच 79 रनों से हार गई। इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे मुस्तफिजुर रहमान ने 50 रन देकर 5 विकेट झटके थे।


5. 21 जून, 2015
सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को एक बार हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 200 रन बनाए। मुस्तफिजुर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और इस बार उन्होंने 43 रन देकर 6 विकेट झटके थे। बांग्लादेश ने इन रनों का पीछा 4 विकेट के नुक्सान पर 38 ओवरों में कर लिया था। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत जीतने में कामयाब रहा था लेकिन बांग्लादेश ने ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी।