8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर पता चल गया पाकिस्तान की खूबसूरत क्रिकेट फैन कौन है

मैच के बीच में कैमरामैन द्वारा फोकस में लेने के कारण भारत को दूसरी प्रिया प्रकाश वरियर मिल गई । सोशल मीडिया पर जंगल की आग से भी ज्यादा तेजी से फ़ैल चुकी इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान अब हो गई है ।

2 min read
Google source verification
The Pak Mystery Girl Seen In Ind vs pak Finally Found rizla khan

आखिर पता चल गया पाकिस्तान की खूबसूरत क्रिकेट फैन कौन है

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में एक मिस्ट्री गर्ल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं पाकिस्तानी जर्सी में पहली बार दिखी यह पाकिस्तानी मूल की फीमेल फैन सबसे पहली बार भारत - पाकिस्तान के बीच हुए मैच में देखि गई थी । पहली झलक के साथ ही इस फैन की लोकप्रियता भारत में सर चढ़ कर बोल रही थी। दूसरी बार बार बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे मुकाबले में इन मोहतरमा को दूसरी बार देखा गया था।तब इन्होंने पाकिस्तानी जर्सी नहीं पहन रखी थी । इस बात पर भी सोशल मीडिया पर ढेर सारे अफवाह उठे थे।मैच के बीच में कैमरामैन द्वारा फोकस में लेने के कारण भारत को दूसरी प्रिया प्रकाश वरियर मिल गई । सोशल मीडिया पर जंगल की आग से भी ज्यादा तेजी से फ़ैल चुकी इस लड़की की पहचान अब हो गई है ।

गजब की दीवानगी है क्रिकेट फैंस में
पिछले कुछ दिनों में आई मीडिया रिपोर्ट्स और कई न्यूज पोर्टलों ने पहले कई फेक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकॉउंट को देखते हुए इस लड़की का नाम निव्या नवोरा बताया था। इस नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट बन चुके हैं । जहां इस लड़की की मैच वाली तस्वीरें पोस्ट की जा चुकी है।इसी आधार पर यह नाम सामने आया था । लेकिन अब आखिरकार इन मोहतरमा की असली पहचान सामने आ ही गई है ।पाकिस्तान पर मिली एकतरफा जीत के बाद भी कइयों ने अपना दिल इस पाकिस्तानी फैन पर हार दिया था । लेकिन पहचान ना जान पाने के कारण सब बेबस थे।मीम्‍स बने, तस्‍वीरें शेयर हुईं। यह अनजान लड़की पाकिस्‍तान बनाम बांग्‍लादेश के मैच में भी नजर आई थी। हर कोई इस लड़की के बारे में जानना चाहता है, तो जनाब आखिरकार आपके सवालों का जवाब मिल गया है।

उम्मीद है फाइनल में जरूर दिखेंगी
अब इस लड़की की पहचान सार्वजनिक हो चुकी है।पाकिस्‍तान की इस दिलकश मोहतरमा का नाम रिजला खान है। यह हुस्‍न परी लाहौर की रहने वाली है और फिलहाल पाकिस्तान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। रिजला के साथ दिलचस्‍प बात यह भी रही कि कैमरामैन की नजर उनपर पड़ी और उनमें उसे कुछ अलग दिखा उसके बाद जो हुआ वो हम सब जानते हैं । रिजला खान के बारे में पता लगाने का काम किया है यूएई के एक बॉलीवुड रेडियो स्टेशन ‘सिटी1016’ ने। ‘सिटी 1016' ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और बताया, ‘हमने उन्‍हें ढूंढा और उनका पता लगा ही लिया। इनका नाम रिजला है।’ रिजला की उम्र 20 साल है और वह जाहिर तौर पर क्रिकेट की दीवानी हैं।पाकिस्तान तो एशिया कप 2018 की रेस से बाहर हो चूका है लेकिन यह उम्मीद की जा रही है रिजला खान लाखों दीवानों का दिल नहीं तोड़ेगी और फाइनल में एक आखिरी बार जरूर दिखेंगी ।