नई दिल्ली।अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ टाई मैच भी ड्रॉ के बराबर है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच टाई पर समाप्त हुआ। हालांकि, अफगानिस्तान को बाहर होना पड़ा। अब सुपर-4 में केवल एक मुकाबला बाकी है। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले के विजेता को फाइनल में भारत के खिलाफ जगह मिलेगी।