3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASIA CUP 2018: धोनी ने खोया अपना कूल, इस गेंदबाज से कहा ‘बोलिंग करेगा या बॉलर चेंज करें’

अफगानिस्तान और भारत के बीच मंगलवार को यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Sep 26, 2018

नई दिल्लीएशिया कप 2018 में सुपर फोर के भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस मैच के लिए टूर्नामेंट के पिछले मैचों में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। ऐसे में धोनी एक बार फिर 696 दिनों बाद कप्तानी करते नजर आए। टूर्नामेंट के भविष्य के नजरिए से इस मैच का खास महत्व नहीं था। इसीलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मुख्य खिलाड़ियों को आराम भी दिया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह रोमांचक मैच टाई पर खत्म हुआ।

मैच के दौरान हुआ रोचक वाकया-
टाई पर खत्म हुए इस मैच में गजब का रोमांच था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद के शतक की बदौलत भारत को 253 रनों का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर सिमट गई और यह मैच टाई पर खत्म हुआ। इस मैच में लम्बे समय बाद कप्तानी कर रहे धोनी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह इसमें अभी भी महारत रखते हैं। मैच में हुए एक नज़ारे को देख आपको पुराने धोनी एक बार फिर नजर आएंगे। मैच में एक समय ऐसा आया कि चाइनामैन कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे और इसी के चलते वह फील्ड में लम्बे समय से कुछ बदलाव कर रहे थे। उन्होने कप्तान से फील्ड बदलने को भी कहा। यह सब देख धोनी ने कुलदीप से कहा कि 'बोलिंग करेगा या बोलर चेंज करूं।' तबसे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

200 ODI में कप्तानी करने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी-
इस मैच में कप्तानी करने के साथ ही धोनी के कप्तान के तौर पर भारत के लिए 200 ODI मुकाबले खेल लिए हैं। धोनी वनडे प्रारुप में यह रिकार्ड बनाने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे कप्तान बन गए। धोनी से पहले इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग (230) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) के नाम आते हैं। अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में विश्वकप और 2013 में चैम्पियंस ट्राफी खिताब दिला चुके धोनी ने अक्टूबर 2016 में टी-20 और वनडे से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।


मैच का संक्षिप्त विवरण-
अफगानिस्तान के कप्तान अशरफ अफगान ने इस मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और अफगान टीम के स्टार ऑल राउंडर मोहम्मद नबी की बेहतरीन पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

Story Loader