214 गेंदों से नहीं लिया है विकेट-
मोहम्मद आमिर ने पिछले 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है। वह 35.4 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। इन 5 मैचों में उन्होंने 2 भारत के खिलाफ खेले हैं, 1 हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ खेला है और 2 मुकाबले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी विकेट 13 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ लिया था। इस मैच में उन्होंने 21 रन देकर 1 विकेट लिया था। भारत के खिलाफ 2 मैचों में वह बिना विकेट लिए 64 रन खर्च चुके हैं।