18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2018 : पकिस्तान-बांग्लादेश के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला, यह होगी दोनों टीमों की PLAYING XI

। आइये एक नजर डालते हैं आज की दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11 पर । सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमें कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी।दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट 11 के साथ मैदान पर उतरेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 Sep 2018, 1:59 PM IST

Asia Cup 2018: predicted playing xi for pakistan vs bangladesh match

Asia cup 2018 : पकिस्तान-बांग्लादेश के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला, यह होगी दोनों टीमों की PLAYING XI

नई दिल्ली ।एशिया कप 2018 में कमाल का प्रदर्शन करके भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है । अब आज होने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश मुकाबले से दूसरे फाइनलिस्ट का भी खुलासा हो जायेगा।सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमें कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी।दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट 11 के साथ मैदान पर उतरेगी । आइये एक नजर डालते हैं आज की दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11 पर ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की उम्मीद
इस मुकाबले में वैसे तो पकिस्तान को फेवरेट बताया जा रहा है।लेकिन बांग्लादेश ने हमेशा ही बड़े मुकाबलों में और बड़ी टीमों के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन से सबको चौंकाया है । भारत के खिलाफ दोनों मैचों में मिली हार के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है।क्रिकेट एक्सपर्ट भी इस टीम और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर निशाना साध रहे हैं । शोएब मालिक ने इसके जवाब में कहा है जरूर हम भारत जैसी मजबूत टीम से हार गए हो लेकिन कोई भी टीम हमें हलके में लेने की गलती नहीं कर सकती। अभी तक टूर्नामेंट में काफी स्लो विकेट देखने को मिले हैं और इस मैच में भी यही उम्मीद की जा रही है। अभी तक एशिया कप में रनों की बरसात देखने को नहीं मिली है और इस बार भी ऐसा ही हो सकता है। हालांकि तेज गर्मी दोनों टीमों की मुश्किल बढ़ा सकती है। स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।

बांग्लादेश भी खेल सकती है फाइनल
बांग्लादेश के लिए अच्छी बात ये है कि उनके खास बैट्समैन महमूदउल्लाह फॉर्म में वापस आ चुके हैं। ये वो बैट्समैन है जिसने पिछले एशिया कप में भारत से मैच एक तरह से छीन ही लिया था लेकिन इसके बाद उनका फाॅर्म अच्छा नहीं रहा और इसके अलावा भी वो कई मामलों में उलझे रहे। घायल भी हुए। तमीम इकबाल की गैरमौजूदगी में महमूदउल्लाह और मुश्फिकुर रहीम ही दो ऐसे बैट्समैन हैं, जिन्हें सरफराज की टीम सबसे पहले आउट करना चाहेगी। दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम भारत से मिली लगातार दो हार के बाद मैदान के बाहर भी बिखरी नजर आ रही है। सरफराज की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं तो मोहम्मद आमिर को बाहर करने की मांग भी उठने लगी है। बहरहाल, यहां हम आपको बता रहे हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के कौन से प्लेयर इस मैच में मैदान पर नजर आ सकते हैं।

पाकिस्तान की संभावित टीम (PAKISTAN PLAYING XI)
सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, शान मसूद, शोएब मलिक, हैरिस सोहेल, शादाब खान, हसन अली, जुनैद खान और शाहीन आफरीदी।

बांग्लादेश की संभावित टीम: (BANGLADESH Playing XI )
लिटन दास, नाज़मुल हुसैन शानो, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम (डब्ल्यू), शाकिब अल हसन, इमरूल कायेस, महमुदुल्लाह, मशरफी मुर्तजा (सी), मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, नाज़मुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, अबू हैदर रोनी, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, मोसद्देक हुसैन, अरुफुल हक