1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप 2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाएंगे 3 मुकाबले, इन तारीखों को होंगे ये मैच!

ASIA CUP 2018, भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को ग्रुप मुकाबाला खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 15 Sep 2018, 8:09 AM IST

नई दिल्ली।एशिया कप 2018 की शनिवार से हो रही है। इसमें 6 टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉग-कॉग) खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को ग्रुप मुकाबाला खेला जाएगा। जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाना है।


भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं 3 मैच-
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार आमने सामने होंगी। सभी की निगाहें टूर्नामेंट के इसी मैच पर लगी हुई है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं 3 तीन मैच देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि दोनों टीमें फाइनल में पहुंचे। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती है तो फिर फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।


इस तरह से यह हो सकता है संभव-
भारत और पाकिस्तान की टीमें 19 दिसंबर को अपना ग्रुप मैच खेलेंगी। ये मैच पहले से तय है। लेकिन अगर हांग-कांग अपने दोनों मैच हार जाता है तो भारत और पाकिस्तान सुपर फोर स्टेज में पहुंच जाएंगी। ऐसे में सुपर फोर में पहले स्थान पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान का टॉप-2 टीमें होना जरूरी है, तबी दोनों के बीच मैच खेला जाएगा। इसके बाद एगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो फैंस को दोनों के बीच एक और मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह टूर्नामेंट फैंस के लिए बहुत रोमांचक होने वाला है। किसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच देखने को मिलना फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती है।


इन तारीखों को होंगे यह मैच-
आपको बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को हांग-कांग के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 19 सितम्बर को खेला जाना है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का सुपर-4 में पहुंचना लगभग तय है, ऐसे में दूसरा मुकाबला 23 सितम्बर को सुपर 4 में खेला जाएगा और अगर भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहुंच जाते है तो तीसरा मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाएगा।