31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs AFG, Asia Cup 2022: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया, भारत एशिया कप से बाहर

PAK vs AFG, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 सुपर 4 का आज चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच को पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 7 Sep 2022, 11:17 PM IST

Pakistan vs Afghanistan, Super Four, Match 4

Pakistan vs Afghanistan, Super Four, Match 4

PAK vs AFG, Asia Cup 2022: एशिया कप में आज सुपर 4 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। इससे पहले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान के 35 रनों की बदौलत 129 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 9 विकेट खोकर, इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और रोमांचक तरीके से अफगानिस्तान पर 1 विकेट से जीत दर्ज की

पाकिस्तान ने की शानदार गेंदबाजी:

इससे पहले मैच में पाकिस्तान की तरफ से शानदार गेंदबाजी की गई और सभी पांचों गेंदबाजों ने ना सिर्फ कम रन दिए बल्कि विकेट भी झटके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए, इस वजह से अफगान टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। पाकिस्तान की तरफ से हैरिस रउफ ने दो जबकि नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज और सादा खान को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: सुरेश रैना रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन 2 में खेलेंगे

इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से पहले विकेट के लिए हजारतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 36 रनों की साझेदारी की, गुरबाज 17 रन बनाकर रउफ का शिकार बने। अफगानिस्तान के तरफ से इब्राहिम जादरान ने 35 और राशिद खान ने 18 रनों का योगदान दिया, अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका की भारत जीत के बाद 'ओ भाई मारो मुझे' वाला मोमिन लगा रोने

मैच में एक समय लग रहा था कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा देगी क्योंकि पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की आवश्यकता थी और अफगानिस्तान की तरफ से ओवर करने आए फजल हक फारूकी। लेकिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत के इरादों पर भी पानी फेर दिया और लगातार पहली और दूसरी गेंदों पर सिक्स जड़, पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से 1 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ ही पाकिस्तान एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंच गया है। अब उसका सामना 11 सितंबर को श्रीलंका से होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल