2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए जारी हुई चमचमाती ट्रॉफी, देखें वीडियो

Asia Cup 2022: एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा, टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए दावेदारी पेश करती हुई नजर आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Aug 2022, 8:46 PM IST

Asia Cup 2022 Trophy

Asia Cup 2022 Trophy

Asia Cup 2022 Trophy: एशिया कप का बिगुल बज चुका है और दुबई में मैदान सज चुका है। 27 अगस्त यह टूर्नामेंट शुरू होने के लिए तैयार है। इस बार यह एशिया कप का 12वां सीजन है और श्रीलंका की मेजबानी में यह यूएई में खेला जाएगा। कुल 6 टीमें इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने के लिए खेलती हुई नजर आएंगी, भारत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका के अलावा छठी टीम क्वालिफिकेशन नाम के थ्रू जुड़ेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच एशिया कप ट्रॉफी की एक वीडियो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो में ट्रॉफी काफी ज्यादा चमचमाती हुई नजर आ रही है और इस बार इसे गोल्डन कलर के साथ एक मुकुट की शेप दी गयी है।

देखें वीडियो

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

Team India for Asia Cup 2022- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

यह भी पढ़ें: ...तो ये है ऋषभ पंत की 'ड्रीम कार'

एशिया कप 2022 का शेड्यूल:

पहला मैच - 27 अगस्त - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

दूसरा मैच - 28 अगस्त - भारत बनाम पाकिस्तान

तीसरा मैच - 30 अगस्त - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान

चौथा मैच - 31 अगस्त - भारत बनाम क्वालीफायर

पांचवां मैच - 1 सितंबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

छठा मैच - 2 सितंबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर

सातवां मैच - 3 सितंबर - बी1 बनाम बी2

आठवां मैच - 4 सितंबर - ए1 बनाम ए2

नौवां मैच - 6 सितंबर - ए1 बनाम बी1

दसवां मैच - 7 सितंबर - ए2 बनाम बी2

11वां मैच - 8 सितंबर - ए1 बनाम बी2

12वां मैच - 9 सितंबर - बी1 बनाम ए2

फाइनल मैच - 11 सितंबर - 1st सुपर 4 बनाम 2nd सुपर 4 टीम