28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का बड़ा बयान कहा भारत जीत सकता है एशिया कप

एशिया कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है आगामी एशिया कप 2022 में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सकती है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 15 Aug 2022, 10:42 PM IST

asia_cup_2022.jpg

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 श्रीलंका की मेजबानी में 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट इस बार T20 फॉर्मेट में हो रहा है और पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने एक बड़ा बयान दिया है। सलमान के अनुसार एशिया कप 2022 को भारतीय टीम जीत सकती है और अपने टाइटल को डिफेंड कर सकती है। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2018 में जब एशिया कप हुआ था तो उस सीजन खिताब अपने नाम किया था। और 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है

सलमान बट्ट ने कही ये बड़ी बात

सलमान बट्ट ने भारतीय टीम को एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार माना है उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में कई ऐसे प्लेयर से जो भारतीय टीम को खिताब डिफेंड करने में मदद करेंगे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करते हुए कहा 'हां वे (टीम इंडिया) एशिया कप जीत सकते हैं। क्या उनमें विटामिन सी की कमी है (हंसते हुए) वे इस समय, इस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं कि उनके पास काफी खिलाड़ियों का ऐसा पूल है जो जीतने में टीम इंडिया की मदद करेगा। एशिया कप में वह लोगों के फेवरेट होंगे'

यह भी पढ़ें: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

इसके अलावा सलमान बट्ट ने कहा कि पाकिस्तान भी किसी भी टीम को हरा सकती है अगर उसका दिन हुआ तो। वहीं अफगानिस्तान भी इस टूर्नामेंट में एक जख्मी शेर की तरह है जो किसी भी टीम को हरा सकती है। बता दें कि एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा। इस टूर्नामेंट में इस बार 6 खेलती हुई नजर आएंगी जिसमें भारत, पाकिस्तान बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम होगी।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ इस तरीके से भारत पाकिस्तान को एशिया कप में हरा सकता है'

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।