
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत ने दो मैच खेल लिए है। पाकिस्तान को पहले भारत ने पांच विकेट से हराया। इसके बाद हांगकांग को 40 रन से हराया। दोनों मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन रोमांचक थी। पहले मैच में ऋषभ पंत को बाहर किया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या रहे थे। हांगकांग के खिलाफ उन्हें रेस्ट दिया गया था। इस मैच में ऋषभ पंत को खिलाया गया था। अब अगले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी तय है। उम्मीद के मुताबिक 4 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ ही होगा। अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर पांड्या की वापसी होगी तो फिर बाहर किसे किया जाएगा। आइए आपको उन खिलाड़ियों का नाम बताते हैं जो बाहर हो सकते हैं।
1) केएल राहुल
राहुल ने जब से इंजरी के बाद वापसी की है वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए है। पाकिस्तान के खिलाफ वो शून्य पर आउट हुए। हांगकांग के खिलाफ 36 रन बनाए लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने गेंदें खेली। अब ऐसा लग रहा है कि अगले मुकाबले में राहुल को बाहर बिठाया जा सकता है। उनकी जगह ओपनर के तौर पर सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। वो किसी भी पोजिशन पर खेल सकते हैं।
2) ऋषभ पंत
पंत अभी तक टीम इंडिया के लिए 55 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वनडे और टेस्ट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टी-20 में ज्यादा कुछ प्रभाव नहीं डाल पाए है। पाकिस्तान के खिलाफ पंत को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया गया था और इसके बाद रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट के ऊपर सवाल खड़े हुए थे। हांगकांग के खिलाफ पंत को खिलाया गया था लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। अब अगले मैच में पंत को बाहर भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- हांगकांग के खिलाफ 'अर्धशतक' लगाने वाले खिलाड़ी को मिलेगी सजा
3) दिनेश कार्तिक
कार्तिक को एशिया कप में पाकिस्तान और हांगकांग दोनों मुकाबलों में खिलाया गया था। इसका मतलब साफ है कि टीम मैनेजमेंट को अभी भी उनके ऊपर पूरा भरोसा है। अगर कार्तिक को खिलाया जाएगा तो फिर राहुल को भी बाहर किया जा सकता है। पंत ओपनिंग कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद कई बदलाव अगले मुकाबले में देखने को मिल सकते हैं। कार्तिक ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 40 टी-20 मैच खेले हैं लेकिन उनका मौजूदा फॉर्म जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव और कोहली के कहर से लेकर हांगकांग की गलती तक, मैच की 5 बड़ी बातें
Updated on:
2 Sep 2022, 9:09 AM IST
Published on:
1 Sep 2022, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.