3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup में मैच से पहले रोहित शर्मा और बाबर आजम ने की मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा और बाबर आजम के बीच खास मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने बहुत देर तक आपस में बात की और खूब हंसी मजाक भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Aug 2022, 4:22 PM IST

Asia Cup 2022 ind vs pak rohit sharma meets babar azam ahead of match

Asia Cup 2022

एशिया कप की शुरूआत हो गई है। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बहुत ही धमाकेदार होगा। UAE में सभी टीमें इस समय नेट्स पर प्रैक्टिस कर रही है। प्रैक्टिस सेशल के दौरान ही कई खिलाड़ी आपस में मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले विराट कोहली का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम से मिल रहे हैं। इसके बाद विराट ने चोटिल शाहीन अफरीदी से मुलाकात की। अब सोशल मीडिया पर गहमागहमी का माहौल फिर बढ़ गया है। इस बार खास वीडियो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बाबर आजम का सामने आया है। दोनों का वीडिया पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

मैच से पहले खास मुलाकात

रोहित शर्मा और बाबर आजम के बीच बहुत देर बात हुई। इस दौरान ज्यादातर रोहित शर्मा ही बात कर रहे थे और बाबर आजम उन्हें सुन रहे थे। दोनों के बीच हंसी मजाक भी देखने को मिला। कुछ फैंस को ये देखकर अच्छा लगा होगा लेकिन कुछ को गुस्सा आया होगा। इन दोनों टीम्स की राइवलरी कुछ अलग है। सोशल मीडिया पर फैंस ने अलग तरह के कमेंट्स भी इस वीडियो पर किए।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने दिया बड़ा बयान



BCCI ने भी किया था वीडियो शेयर

एशिया कप का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के साथ ग्रुप में बांग्लादेश की टीम भी है। भारत, पाकिस्तान और हांगकांग एक ग्रुप में है। भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ होगा। इसके बाद 31 अगस्त को हांगकांग के साथ होगा। हांगकांग ने कुछ दिन पहले ही एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया है।

इस समय सोशल मीडिया पर प्लेयर्स के वीडियो बहुत सामने आ रहे हैं। फैंस की मुलाकात की वीडियोज खूब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जब भी मुलाकात होती है तो माहौल अपने आप ही गर्म हो जाता है। रोहित और बाबर की मुलाकात में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुछ दिन पहले BCCI ने भी एक शानदार वीडियो खिलाड़ियों का पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें- Asia Cup में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज