3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 में भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2022 की शुरूआत हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मुकाबला 28 अगस्त को होगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पाकिस्तान की टीम एशिया कप की ट्राफी जीतेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Aug 2022, 2:33 PM IST

asia cup 2022 indvpak shadab khan on team india match and win asia cup

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 का आगाज हो गया है। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस बार बदला लेने के मूड से मैदान पर नजर आएगी। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों के बयान भी आने शुरू हो गए है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने अब हुंकार भर दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ही इस बार एशिया कप की ट्राफी जीतेगा। पीसीबी ने एक खास वीडियो शादाब का पोस्ट किया जिसमें वो एशिया कप को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

शादाब खान ने कहा, मैं एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। जहां चाह है वहां राह है। अपने प्रदर्शन के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं हां प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड हासिल करना चाहता हूं। मैं एशिया कप की ट्राफी उठाना चाहता हूं और ये मेरा सपना जरूर पूरा होगा। मैं पाकिस्तान को तीसरी बार एशिया कप की ट्राफी के साथ देखना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा, अफरीदी बाहर हो गए है लेकिन हमारे पास अच्छे गेंदबाज है। शाहीन के बाहर होने से हमें नुकसान जरूर हुआ है। वो हमारे मुख्य गेंदबाज थे। हम हमेशा टीम गेम पर भरोसा रखते हैं। हमारे पास कुछ अच्छे मैच विनर गेंदबाज हैं। मुझे हारिस रउफ पर पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़ें-3 खिलाड़ी जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 में नहीं मिलेगी जगह



भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के ऊपर सभी की नजरें इस समय टिकी हुई है। दोनों टीमें इस बार तगड़ी नजर आ रही है। दोनों टीमों की गेंदबाजी थोड़ा कमजोर लग रही है। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह नहीं है तो वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी नहीं खेल रहे हैं। दोनोंं टीमों के पास बेहतरीन स्पिनर जरूर है।

Asia Cup 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Asia Cup 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर।

यह भी पढ़ें-Asia Cup में भारत-पाक मैच में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज