2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया का फोटोशूट, देखें Asia Cup 2022 का फर्स्ट लुक

Asia cup 2022: एशिया कप 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है, पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। जबकि भारत अपने पहले मैच में सामना 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से करेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 26 Aug 2022, 10:51 PM IST

Asia cup 2022

Asia cup 2022

Asia cup 2022: एशिया कप 2022 शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। 27 अगस्त से यह टूर्नामेंट यूएई में शुरू होने के लिए तैयार है। पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा और 28 अगस्त को हाई वोल्टेज मैच भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा, क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने दुबई में एक फोटोशूट करवाया है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी ज्यादा है रिलैक्स और खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि एशिया कप का यह 12वां सीजन खेला जा रहा है और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने कुल 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है। इस बार 6 टीमें एशिया कप जीतने के लिए दावेदारी पेश करती नजर करती हुई नजर आएंगी। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग शामिल है

भारतीय खिलाड़ियों ने की मस्ती

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी फोटो शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में रोहित शर्मा देखते हैं उसके बाद विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक और रवि अश्विन वीडियो में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया इस वीडियो में एकदम नए लुक में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ किसे मिलेगी टीम में जगह कार्तिक या पंत?

देखें वीडियो

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।