
Asia Cup 2022
साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। आपको याद होगा उस समय पाकिस्तान का एक युवक मोमिन शाकिब अपनी बातों से बहुत चर्चा में आया था। उसनु पाकिस्तान की हार पर ऐसी बातें कही थी कि वो वायरल हो गई थी। पाकिस्तान की हार पर गुस्सा हुए मोमिन का 'ओ भाई मारो मुझे..' डॉयलाग आज भी फेमस है। खैर मोमिन एक बार फिर अपनी एक वीडियो से चर्चा में आ गए है। वो एशिया कप 2022 में खेलने के लिए तैयार है और नैट प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो में मोमिन ने जो बात कहीं है वो भी अब वायरल हो रही है। दरअसल कुछ दिन पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इंजरी के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसे लेकर ही मोमिन का वीडियो सामने आया है।
एशिया कप को लेकर मोमिन का खास वीडियो
मोमिन का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो मजा आएगा। मोमिन प्रैक्टिस कर रहे हैं और इस दौरान उनके पूछा गया कि वो क्या कर रहे हैं। मोमिन ने कहा, प्रैक्टिस कर रहा हूं। शाहीद अफरीदी नहीं खेल रहा है तो किसी को तो इस बारे में सोचना पड़ेगा। अगर टीम को मेरी जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद मैदान में जाकर तीन-तीन सेंचुरियां कर दूंगा।
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के 4 खिलाड़ी जो Asia Cup 2022 में हांगकांग के लिए खेलेंगे
मोमिन बनाते हैं शानदार रील्स
मजेदार बात ये हैं कि मोमिन एक पैड के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर मोमिन से पूछा गया था कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। मोमिन का जवाब सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। मोमिन ने कहा कि इंसान एक किडनी से चल सकता है तो एक पैड से बैटिंग भी हो सकती है।
2019 में पाकिस्तान की हार के बाद मोमिन ने अपनी टीम की जमकर बुराई की थी। वो इंस्टाग्राम पर शानदार रील्स भी बनाते हैं। अपनी रील्स की वजह से वो बहुत फेमस भी हो गए है। अब एशिया कप में भी वो बहुत फेमस होने जा रहे हैं। अगर पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन रहा तो फिर मोमिन का नया वीडियो सामने आएगा।
यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो टीम इंडिया को Asia Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे
Updated on:
28 Aug 2022, 8:18 AM IST
Published on:
25 Aug 2022, 5:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.