
रोहित शर्मा का बयान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रोहित शर्मा की टीम इंडिया पूरी तरह इस मैच के लिए तैयार है। अब ये बात खुद रोहित शर्मा भी कह चुके हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कई सवालों के जवाब दिए। विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। रोहित शर्मा ने कहा कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अभी तक प्लेइंग-11 तय नहीं किया है। उनका कहना है हम श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखेंगे और उसके बाद ही फैसला लेंगे।
विराट कोहली की हुई तारीफ
रोहित शर्मा ने कहा, विराट इस समय नेट्स पर शानदार लय में दिख रहे हैैं। एकदम फ्रेस वो लग रहे हैं और अपने ऊपर जमकर काम कर रहे हैं। बहुत मेहनत विराट कोहली इस समय कर रहे हैं। हमने अभी प्लेइंग -11 का फैसला नहीं किया है। हम पिच और श्रीलंका-अफगानिस्तान का मैच देखना चाहते हैं।
रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में खिलाने को लेकर कहा, कार्तिक ने अभी तक कई अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने कभी भी टीम को निराश नहीं किया है। अच्छी फॉर्म में वो इस समय चल रहे हैं। दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं इस बात का खुलासा रोहित ने नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 से पहले विराट कोहली ने क्रिकेट से एक महीने के ब्रेक को लेकर दिया खास बयान
रोहित ने ये भी कहा कि, हम अपने प्लान के हिसाब से ही काम करेंगे। कई चीजें नई होंगी। हम लोगों बहुत ट्राइ भी कर चुके है। कुछ नई चीजों को भी हम यहां पर ट्राइ करेंगे। अब देखना होगा कि हम पास होंगे या फेल होंगे। यहां पर हम बिल्कुल भी नहीं डरेंगे और अपने प्लान पर ही काम करेंगे।
एशिया कप में भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने दिया बड़ा बयान
Published on:
27 Aug 2022, 6:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.