2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप से पहले अहमद रजा को UAE की टीम के कप्तान पद से हटाया गया

एशिया कप से पहले UAE की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। टीम के नियमित कप्तान को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह किसी अन्य को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बोर्ड ने ये बहुत बड़ा फैसला आगामी टी-20 वर्ल्ड के लिहाज से लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Aug 2022, 2:51 PM IST

asia cup 2022 t20 captain cp rizwan replaces ahmed raza uae

रजा की हुई छुट्टी

Asia Cup 2022 का आयोजन 27 अगस्त से होगा। सभी टीमों को लगभग चयन हो चुका है। इससे पहले बड़ी खबर ये आ रही है कि UAE के टी-20 कप्तान अहमद रजा को उनके पद से हटा दिया गया है। रजा की जगह अब सीपी रिजवान नए कप्तान बन गए है। ये बहुत बड़ा बदलाव अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इस बार किया है। एक अच्छी बात है कि रजा वनडे में कप्तान बने रहेंगे। अभी यूएई और कुवैत के बीच तीन दिन बाद मुकाबला होना है और इससे पहले ये फैसला लिया गया है। रजा का क्रिकेट करियर अभी बहुत ज्यादा लंबा नहीं रहा है लेकिन एशिया कप से पहले उन्हें कप्तानी पद से हटाना नुकसानदायक होगा।



रिजवान का करियर ज्यादा खास नहीं रहा

रजा का करियर शानदार रहा है। उन्होंने कुल 28 मैचों में कप्तानी की और 18 में जीत हासिल की। अक्टूबर-नवंबर में इस साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। ऐसा लग रहा था कि तब तक रजा यूएई के कप्तान बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सीपी रिजवान को ज्यादा अनुभव अभी तक नहीं हुआ है। उनका क्रिकेट करियर बहुत ही छोटा रहा है। अभी तक सिर्फ वो 7 ही टी-20 मुकाबले खेल पाए है। 100 रन उन्होंने इस दौरान बनाए है। अब उन्हें अपने प्रदर्शन के साथ-साथ टीम का प्रदर्शन भी देखना होगा। इस बार बहुत बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिल गई है।

यह भी पढ़ें- स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 100 टेस्ट विकेट किए पूरे



बैठक में लिया गया फैसला


आपको बता दें कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए इस बदलाव के बारे में बताया। बयान में कहा गया, हमें लगता है कि रजा को अब एक ही फॉर्मेट में फोकस करना चाहिए। अगर वो एक ही फॉर्मेट में फोकस करेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा टी-20 में भी अब नए खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। हमने ये फैसला आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर लिया है। सभी की सहमति के बाद ही हमने बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें-जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में सबसे कम उम्र में 80 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले 3 भारतीय