
Asia Cup 2023: पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत, दोनों ओपनर पवेलियन लौटे।
PAK vs NEP 1st Match Update : एशिया कप 2023 का पहला आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में आज एशिया कप के उद्घघाटन मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से रन बरसने की उम्मीद थी, लेकिन उसकी शुरुआत ही बेहद खराब रही। दोनों ही ओपनर महज 25 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 44 रन है।
एसीसी प्रीमियर कप का खिताब जीतकर एशिया कप में जगह बनाने वाली नेपाल की टीम ने एशिया कप के डेब्यू में ही पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहला झटका महज 21 रन के स्कोर पर लगा। जब करण केसी ने सलामी बल्लेबाज फखर जमान (15) को विकेट के पीछे आसिफ शेख के हाथों कैच करा दिया।
इसके महज चार रन के बाद ही पाकिस्तानी टीम को दूसरा झटका दूसरे ओपनर इमाम उल हक के रूप में लगा। इमाम महज 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिलहाल पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 44 रन है।
नेपाल की प्लेइंग इलेवन
कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ
Updated on:
30 Aug 2023, 3:56 PM IST
Published on:
30 Aug 2023, 3:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.