4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAN vs AFG : बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्‍लेबाजी का फैसला, प्‍लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव

Asia Cup 2023 4th Match BAN vs AFG : एशिया कप 2023 के तहत आज चौथा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्‍लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बांग्‍लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही टीम में तीन बदलाव भी किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Sep 2023, 2:45 PM IST

ban-vs-afg.jpg

बांग्‍लादेश टॉस जीतकर लिया पहले बल्‍लेबाजी का फैसला, प्‍लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव।

Asia Cup 2023 4th Match BAN vs AFG : एशिया कप 2023 के तहत आज चौथा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्‍लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट के पहले मैच श्रीलंका के खिलाफ शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में बांग्‍लादेश की नजरें आज टूर्नामेंट में वापसी पर होंगी। वहीं, अफगानिस्‍तान आज अपने अभियान का आगाज करने उतरेगा। बांग्‍लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही टीम में तीन बदलाव भी किए हैं। आइये जानते हैं दोनों टीम कौन सी प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतरी हैं।


हेड टू हेड रेकॉर्ड

बांग्‍लादेश के एक दिवसीयी अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबलों में हेड टू हेड रेकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से बांग्‍लादेश की टीम ने 8 मैच अपने नाम किए है। वहीं, अफगानिस्‍तान की टीम ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस तरह पलड़ा थोड़ा सा बांग्‍लादेश का भारी है। हालांकि अफगानी टीम भी उलटफेर करने में सक्षम है।

बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।

अफगानिस्‍तान की प्‍लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।