
Asia Cup 2023: पाकिस्तान में एशिया कप 2023 खेलने से बीसीसीआई के इनकार के बाद, पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर जोर दे रहा था, जहां उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के कम से कम गैर-भारत मैचों की मेजबानी करने का मौका मिले। बीसीसीआई के साथ महीनों की बातचीत के बाद आखिरकार उन्हें एशियन क्रिकेट काउंसिल से मंजूरी मिल गई। मेजबानी पाकिस्तान के पास बरकरार है। टूर्नामेंट की तारीखों के ऐलान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। एसीसी ने गुरुवार को घोषणा की कि एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच श्रीलंका और पाकिस्तान में किया जाएगा।
क्या कहा सेठी ने अपने बयान में
नजम सेठी ने बयान में कहा है कि, 'मुझे खुशी है कि एसीसी एशिया कप 2023 के लिए हमारे हाइब्रिड संस्करण को स्वीकार कर लिया गया है। इसका मतलब है कि पीसीबी टूर्नामेंट की मेजबानी और श्रीलंका के साथ मैचों की सह-मेजबानी करना जारी रखेगा। सेठी ने आगे कहा कि हमारे प्रशंसक 15 साल में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में खेलते देखना पसंद करेंगे लेकिन हम बीसीसीआई की स्थिति को समझते हैं।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप में केवल 4 मैच की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, श्रीलंका में होंगे 9 मैच
एशियन क्रिकेट काउंसिल की घोषणा के अनुसार एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की कुल टीमें 13 रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका शेष नौ मैचों की मेजबानी करेगा। 2023 संस्करण में दो समूह होंगे, जिसमें प्रत्येक समूह की दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर फोर चरण की शीर्ष दो टीमें फिर फाइनल में आमने सामने होंगी।
यह भी पढ़ें- WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसने ली हार की जिम्मेदारी? ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद
Published on:
16 Jun 2023, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.