31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup के लिए टीम इंडिया से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता, तिलक वर्मा की खुल सकती है लॉटरी

Asia Cup 2023 : बीसीसीआई की ओर से एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 20 अगस्‍त को किया जा सकता है, क्‍योंकि उसे 18 अगस्‍त को होने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के फिटनेस टेस्‍ट का इंतजार है। वहीं, टीम से संजू सैमसन का पत्‍ता कटना तय है तो तिलक वर्मा की वनडे टीम में एंट्री हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Aug 2023, 3:35 PM IST

team-india.jpg

Asia Cup के लिए टीम इंडिया से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता, तिलक वर्मा की खुल सकती है लॉटरी।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का आगाज होने में अब महज दो सप्‍ताह का समय शेष है। पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय फैंस को अब टीम इंडिया की स्‍क्‍वाड के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई को टीम के कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के फिटनेस अपडेट का इंतजार है। इसी वजह से देरी हो रही है। वहीं, अच्छी खबर ये है कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर वापसी के लिए तैयार हैं। संजू सैमसन का पत्‍ता कटना तय माना जा रहा है, क्‍योंकि दूसरे विकेटकीपर बल्‍लेबाज के रूप में ईशान किशन को जगह मिलनी तय है। विंडीज के खिलाफ टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा की भी वनडे टीम में एंट्री हो सकती है।


बीसीसीआई की चयन समिति अजीत अगरकर की अगुवाई में एशिया कप 2023 के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन करेगी। इस टूर्नामेंट के बाद विश्व कप 2023 के लिए इसे घटाकर 15 कर दिया जाएगा। जसप्रीत बुमराह फिट होकर आयरलैंड दौरे पर रवाना हो चुके हैं। वहीं, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर अनिश्चितता बरकरार है। हेड कोच राहुल द्रविड़ भी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह इस स्टार जोड़ी की चोट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

राहुल-अय्यर का फिटनेस टेस्ट 18 अगस्त को

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि 18 अगस्‍त को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का फिटनेस टेस्‍ट होगा। अगस्‍त की शुरुआत में दोनों 80 प्रतिशत फिट पाए गए थे। उम्‍मीद है कि इस बार होने वाले टेस्‍ट में दोनों 100 फीसदी फिट होंगे। फिटनेस मूल्यांकन से चयनकर्ताओं के सामने दोनों की तस्वीर स्‍पष्‍ट हो जाएगी। इसके बाद 20 अगस्‍त को एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी।

एशिया कप में होगी केएल राहुल, श्रेयस अय्यर की वापसी?

वहीं, पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेलेक्‍टर्स एशिया कप में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के चयन पर सिर्फ तभी विचार करेंगे, अगर दोनों 50 ओवर का पूरा मैच खेलने के लिए फिटनेस हासिल करते हैं। इसमें केएल राहुल की बल्‍लेबाजी फिटनेस के साथ 50 ओवर विकेटकीपिंग करने की क्षमता का भी टेस्‍ट होगा। वहीं अय्यर को बल्‍लेबाजी और फील्डिंग के लिए खुद को साबित करना होगा।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास, हैरान करने वाली है वजह

तिलक वर्मा की खुल सकती है लॉटरी

तिलक वर्मा ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 में अपने पहले 5 मैचों में 57.33 की औसत से 173 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने निर्णायक मुकाबले में अपनी ऑफ स्पिन से एक विकेट लेकर गेंदबाजी क्षमता भी दिखाई है। आर अश्विन के चुने जाने की संभावना कम होने के चलते वह गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

वहीं, वह मध्य क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में वह पंत की कमी पूरा कर सकते हैं। हालांकि वह एशिया कप के लिए तो उपलब्‍ध रहेंगे, लेकिन वर्ल्‍ड कप के पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे, क्‍योंकि उस दौरान वह एशियाई खेल 2023 में भी टीम के सदस्‍य हैं।

यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत के कमबैक को लेकर बड़ा अपडेट, इस सीरीज से करेंगे टीम इंडिया में वापसी