29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs ENG: मार्नस लाबुशेन रहे बदकिस्मत, क्रीज के पास फिसला पैर; स्टुअर्ट ब्रॉड ने छकाया

मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschange) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के पांचवे मुकाबले में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की गेंद पर बोल्ड होते वक्त उनका पैर फिसल गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 14 Jan 2022, 12:48 PM IST

aus_vs_eng_marnus_labuschange_bowled_by_stuart_broad.jpg

Marnus Labuschange bowled by Stuart Broad

Ashes 5th Test, Day 1: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होबार्ट के मैदान पर एशेज सीरीज का पांचवा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जो रूट के इस फैसले को सही साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। 12 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने मोर्चा संभाला और कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया को मुसीबत से निकालने का काम किया। हालांकि, दुर्भाग्यवश मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschange) स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मार्नस लाबुशेन 53 गेंदों पर 44 रन बनाकर शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड भी गेंदों से आग बरसा रहे थे। 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन के साथ जो कुछ हुआ उसे वह भूलना चाहेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड की अंदर आती गेंद को लेगसाइड की दिशा में मारने के चक्कर में मार्नस लाबुशेन विकेट से हटे लेकिन, इस दौरान उनका पैर फंस गया और वह स्लिप कर गए और गेंद तक नहीं पहुंच पाए।

स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए वहीं कमेंटेटर को भी यह कहते सुना गया कि स्लिप होने के कारण मार्नस लाबुशेन ने अपना विकेट गंवा दिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दोनों खिलाड़ी इस मैच में खाता तक नहीं खोल सके और ओली रॉबिन्सन का शिकार बने।
यह भी पढ़ें: 'कभी गाबा तो कभी केपटाउन', विदेशी धरती पर जमकर गरजे हैं ऋषभ पंत

बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबाज ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों को जीता वहीं चौथा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्ता हुआ था। इंग्लैंड की टीम फाइनल मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।
VIDEO: मार्नस लाबुशेन के बोल्ड होने का वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देखें