AUS vs PAK 2nd ODI Pitc Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, हालांकि पाकिस्तान वह मैच 2 विकेट से हार गया था। दूसरे मुकाबले में न सिर्फ पाकिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी बल्कि हर हाल में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। पहले मुकाबले में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कहर बरपाया था और दोनों पारियों में कुल मिलकार 400 रन नहीं बन पाए थे। क्या दूसरे वनडे में भी गेंदबाजों का बोलबाला रहने वाला है या इस बार बल्लेबाज गदर काटेंगे। चलिए जानते हैं पिच का हाल।