2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले डेविड वॉर्नर के लिए पत्नी का इमोशनल पोस्ट

AUS vs SA : मेलबर्न में अपने 100वें टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। डेविड वॉर्नर की इस शानदार पारी को लेकर उनकी पत्नी कैंडी वॉर्नर ने एक भावुक पोस्ट किया है और लिखा है कि आपने दुनिया को बता दिया...। इसके जवाब में डेविड वार्नर ने भी पोस्ट किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2022, 11:20 AM IST

devid-wornar.jpg

100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले डेविड वॉर्नर के लिए पत्नी का इमोशनल पोस्ट।

AUS vs SA : ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने कमाल की पारी खेली है। मेलबर्न में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे डेविड वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। डेविड वॉर्नर की इस जबरदस्त पारी को लेकर उनकी पत्नी कैंडी वॉर्नर ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। कैंडी वॉर्नर ने पोस्ट में लिखा है कि 100वें टेस्ट मैच में 200 रन, डेविड आप वाकई शानदार हो। आपने एक शानदार प्रयास किया। आपने सवाल उठाने वाले लोगों को यह बता दिया है कि अभी आप खत्म नहीं हुए हो, बल्कि बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हो। अगर आप ये हासिल कर सकते हो तो वे भी ये पा सकते हैं।

डेविड वॉर्नर की पत्नी भावुक होते हुए आगे लिखा कि हाल ही में हमने काफी बुरा वक्त देखा है, लेकिन हमेशा आपने हिम्मत दिखाई और आपने बता दिया कि मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकते हैं। आप कभी ना भूलें कि आप कहां से आए हैं और आज आप क्या हैं? मुझे और बच्चों को आप पर बहुत गर्व है, आप सबसे शानदार पिता हो।

डेविड वार्नर ने भी किया कमेंट

कैंडी के इस भावुक पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने भी अपना कमेंट किया है। डेविड वार्नर ने लिखा है... थैंक्यू डार्लिंग, आई लव यू और तुम्हारा समर्थन मेरे लिए सब कुछ है। बता दें कि डेविड वॉर्नर ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में 200 रनों की शानदार पारी खेली है, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़े - श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक तो वनडे में रोहित रहेंगे कप्तान

दोहरे शतक का जश्न मनाने के दौरान हुए चोटिल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 254 गेंद पर 200 रन बनाए हैं। जिसमें 16 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। डेविड वॉर्नर ने करीब 80 के स्ट्राइक रेट से दोहरा शतक पूरा किया है। दोहरा शतक जड़ने के बाद डेविड वॉर्नर जश्न मनाते समय चोट लगवा बैठे और रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

यह भी पढ़े - चीफ सेलेक्टर बनते ही शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में किए तीन बड़े बदलाव