स्टीव स्मिथ ने हमवतन पूर्व क्रिकेटर वॉरेन बार्डस्ले को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 575 रन बनाए थे। इसके अलावा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मेहमान बल्लेबाज के तौर पर पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स (571 रन), ऑस्ट्रेलिया के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन (551 रन), वेस्टंडीज के पूर्व क्रिकेटर शिव नारायण चंद्रपॉल (512 रन), भारत के दिलीप वेंगसरकर (508 रन) और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (503 रन) ने रन बनाए थे।