28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कोरोना वायरस का हमला, ट्रैविस हेड के बाद कैमरून ग्रीन और कोच भी संक्रमित

AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच 25 जनवरी से गाबा में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्‍ट से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। ट्रैविस हेड के बाद अब कैमरून ग्रीन और टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jan 2024, 4:16 PM IST

australia_cricket_team.jpg

AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा, लेकिन गाबा में खेले जाने वाले इस टेस्‍ट से पहले कंगारू टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। ट्रैविस हेड के बाद अब कैमरून ग्रीन और टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेविस हेड कोरोना से रिकवर कर चुके हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अब टीम का हिस्सा रहेंगे। लेकिन, कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक, कैमरून ग्रीन और एंड्रयू मैकडॉनल्‍ड का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आने तक टीम स्क्वॉड से अलग रखा गया है।


ब्रिसबेन के गाबा में खेले जाने वाले दूसरे टेस्‍ट से पहले ट्रैविस हेड का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। वहीं, तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल, एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट के बाद ट्रैविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि अब वह इससे उबर चुके हैं।

मैच खेल सकते हैं कोरोना संक्रमित खिलाड़ी

कैमरून ग्रीन और एंड्रयू मैकडॉनल्ड को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद टीम से अलग कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के अनुसार, कोविड 19 प्रोटोकॉल खिलाड़ियों को एक विशेष मैच खेलने की अनुमति है, भले ही ही अगले 24 घंटों में उनका टेस्‍ट निगेटिव न आए। प्रोटोकॉल के तहत कोविड पॉजिटिव खिलाडि़यों को टीम से अलग रखना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : आकाश चोपड़ा का पिच को लेकर बड़ा बयान, बोले- टीम इंडिया बड़े अंतर से जीतेगी

पिंक डे-नाइट टेस्‍ट में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है टीम

बता दें कि एडिलेड ओवल में पहला मैच 10 विकेट से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। माना जा रहा है कि कंगारू टीम गाबा में पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्‍ट में बिना किसी बदलाव के उतरेगी।

यह भी पढ़ें :IND vs ENG: सिर्फ एक पेसर और स्पिनरों की भरमार, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान