5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को खाने में मिलेगा ‘बीफ’!

भारतीय टीम दो महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 T20, 4 टेस्ट और 3 ODI मुकाबले खेलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Nov 2018, 5:32 PM IST

indian cricket team lunch

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को खाने में मिलेगा 'बीफ'!

नई दिल्ली।BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से भारतीय क्रिकेट टीम के मेन्यू से बीफ हटाने की मांग रखी है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज सीरीज के बाद नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम दो महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 T20, 4 टेस्ट और 3 ODI मुकाबले खेलेगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मुकाबला 21 नवंबर को खेलेगी।


निरीक्षण टीम ने बीफ को मेन्यू से हटवाया-
दो सदस्यीय निरीक्षण टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उन्होंने पाया कि भारतीय टीम के मेन्यू में बीफ भी है। टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI के बीच साइन हुई मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग में बीफ को हटाए जाने को लेकर नया नियम जोड़ने के लिए कहा। BCCI इस मामले में कोई भी कोताही नहीं करना चाहती इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पहले ही सूचित कर दिया गया है।


इंग्लैंड दौरे पर भी मेन्यू में था बीफ-
अभी भारत ने जब इंग्लैंड का दौरा किया था तब BCCI ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान मेन्यू की एक फोटो ट्वीट की थी जिसमे बीफ पास्ता का जिक्र था। इस ट्वीट को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसको ने BCCI को बहुत खरी-खोटी सुनाई थी।

शाकाहारी खिलाड़ियों को होती है दिक्कत-
BCCI के एक अधिकारी ने नाम का खुलासा न किए जाने की शर्त पर कहा कि "टीम के कुछ खिलाड़ी शाकाहारी हैं और मैच के दौरान उन्हें इसके कारण कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण करने वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ भारतीय रेस्त्रां देखे हैं जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए खाना उपलब्ध करा सकें।"